Mohoba News: सड़क निर्माण में देरी से पत्थर उद्योग हो रहा चौपट
महोबा, नवम्बर 3 -- Mohoba News: कबरई। सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण कबरई में पत्थर उद्योग बाधित हो रहा है। खनन एवं क्रशर उद्योग कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्य में तेजी की मांग उठाई है। खनन एवं क्रशर उद्योग कल्याण समिति के अध्यक्ष बालकिशोर द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रभाष कुमार को संबोधित ज्ञापन में कहा कि कानपुर सागर राजमार्ग का निर्माण चल रह है। महोबा से कबरई के बीच पचपहरा से कबरई डिवाइडर तक लगभग ढाई किमी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर व्यापारियों के द्वारा शासन स्तर पर मांग उठाई गई थी। जिसके बाद सीसी सड़क के निर्माण की अनुमति मिली। एक लेन बंद कर कार्यदाई संस्था के द्वारा 45 दिन पूर्व काम शुरु किया था। 20दिन सड़क को उखाड़कर काम बद कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.