महोबा, नवम्बर 5 -- Mohoba News: जैतपुर। बाजार में जर्जर बिजली के तार हादसों की आहट दे रहे है। लटक रहे बिजली के तार से उठी चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। आस पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने जर्जर तारों से किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। लंबे समय से बाजार में बिजली के जर्जर तारों को बदलने की लोग मांग उठा रहे है। पुलिस चौकी के पास सड़क के ऊपर से गुजरे बिजली के तार झूल रहे है जिससे बड़े वाहनों की निकासी में परेशानी होती है। गुरुवार को ट्रक जैसे ही तार के नीचे से गुजरा तार फंस गया जिसके बाद चिंगारी से आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक खाली था और चिंगारी के बाद फाल्ट होने से बिजली गुज हो गई। ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सावधानी से ट्रक निकाला। चिंगारी उठने के बाद मौके पर मौजूद लो...