Mohoba News: सड़क किनारे पटरी पर कब्जा से जाम की समस्या
महोबा, नवम्बर 29 -- सड़क किनारे अतिक्रमण से बढ़ा जाम Mohoba News: महोबा। सड़क किनारे पटरी पर अतिक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। आल्हा चौक से तहसील तिराहा और तहरीर तिराहा से नगर पालिका गेट के पास तक सड़क किनारे पटरी पर दुकाने लग रही है। जो आए दिन जाम का कारण बन रहा है। शहर में जाम का झाम बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण से निजात के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है मगर इसके बाद भी जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शहर के अतिव्यस्त आल्हा चौक से तहरीर तिराहा तक सड़क किनारे पटरी पर दुकाने लगने लगी है। आल्हा चौक पर चाट, चाउमीन की ठिलिया लग रही है तो सामुदायिक शौचालय के आस पास सब्जी और फल की दुकानें लग रही है। इन दुकानों में खरीददारी के लिए ग्राहक सड़क पर वाहन खड़े कर रहे है जिससे जाम से लोग परेशान हो रहे है। कई बार स्कूलों के अवकाश के समय जाम लगने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.