महोबा, अगस्त 10 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था के बाद बड़ी संख्या में ट्रक राजमार्ग किनारे खड़े हो गए है। तेज गति से जा रही बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए है। खन्ना निवासी अमित सिंह अपने साथी आयुष यादव के साथ बाइक से रीवन चौकी जा रहा था। रविवार की रात बाइक का संतुलन एकाएक बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से अमित सिंह को मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- Etah News: कासगंज रोड पर एक घंटें में हुए ताबड़ तोड़ हादसे, 21 से अधिक घायल बता दें कि कांवड यात्रा को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। भा...