Mohoba News: सड़क कटने के बाद बढ़ा हादसों का खतरा
महोबा, सितम्बर 3 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सड़क कटने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। बाइक का संतुलन बिगड़ने से कटी सड़क में बाइक गिर गई। गनीमन रही बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई। लोगों ने कटी सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। शहर के रामनगर जुखा से बनियातला को जाने वाली सड़क जुखा पहाड़ियां के पास कट गई है। जिससे आवागनम ठप्प हो गया है। सड़क में कटान होने के बाद हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़़क मरम्मत की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक कटी सड़क में गिर गई। आस पास के लोगों की मदद से बाइक को निकाला गया। बाइक सवार मामूली रूप से चुटहिल हुआ है। लोगों का कहना है कि कटी सड़क से किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। सड़क मरम्मत कराने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों सड़क कटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.