महोबा, जुलाई 23 -- Mohoba News: महोबा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस और बीमा की जांच के निर्देश दिए गए। सड़क किनारे झाड़ियों को हटाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों की जानकारी के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएं। एनएच झांसी को राठ रोड में संत निरंकारी भवन के पास रम्बल स्ट्रिप टेबल टोप का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी और उपजिलाधिकारी सदर को राठ चुंगी के पास अतिक्रमण हटवाकर चौराहा का चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Nawada News: एनएच-20 पर अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान एआरटीओ दयाशंकर जायसवा...