Mohoba News: सूने घर से चोरों ने बाइक और नगदी की पार
महोबा, सितम्बर 6 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बाइक, दस हजार की नकदी सहित अन्य सामग्री चुरा ली। पड़ोसियों की सुचना पर आए गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अजनर थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महुआबांध गांव निवासी पीड़ित खेमचंद्र अहिरवार ने बताया कि वह महानगर में काम करता है। उसके सूने घर से चोरों ने बाइक, दस हजार की नकदी सहित अन्य सामग्री पार कर दी।30 अगस्त को हुई चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन कर दी जिसके बाद वह घर आया तो देखा कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर बाइक, नकदी आदि चुरा ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.