महोबा, जुलाई 16 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर शराब माफिया सक्रिय हो गए है। ग्रामीण क्षेत्रों में नकली शराब की ब्रिकी हो रही है। पुलिस के द्वारा एक के बाद एक अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से गोरखधंधा उजागर हो रहा है। लोगों ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध शराब का गोरखधंधा जमकर फलफूल रहा है। आबकारी विभाग और खाकी एक दूसरे के पाले में गेंद फेंकने का काम कर रहें है। मौके का लाभ उठाकर शराब माफिया सक्रिय हो रहे है। थाना क्षेत्र के नगाराडांग, मझगंवा, रजपुरा, टिकरिया आदि गांवों तक अवैध शराब के गोरखधंधा की आंच पहुंच गई है। इन गांवों के लोगों का कहना है कि अवैध शराब की ब्रिक्री से गांव में आए दिन विवाद हो रहे है। जबकि अपराधिक घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। शाम हो...