महोबा, अगस्त 11 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। सिरफिरे ने शिक्षिका के साथ अश्लीलता करते हुए बैड टच किया। पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक राजकीय विद्यालय की शिक्षिका ने कुलपहाड़ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच साल से विद्यालय में तैनात है। वह विद्यालय के पास किराए के कमरे में रहती है। जैतपुर निवासी धीरज मानवीय लगातार परेशान कर रहा है। रास्ता में गंदी-गंदी बातें करने के साथ अश्लील हरकतें कर बैड टच करने का प्रयास करता है। पहले वह हरकतों को नजरअंदाज करती रही। 8 अगस्त को सब्जी लेने के लिए बाजार जा रही थी तभी सिरफिरा सब्जी मंडी पहुंच गया और बैड टच करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित धीरज मालवीय के...