Mohoba News: सिरफिरे ने बुजुर्ग को लाठी से पीटकर मार डाला
महोबा, अगस्त 7 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। सिरफिरे युवक ने बुजुर्ग पर लाठी और फरसा से हमला बोल कर मार डाला। हत्या की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव निवासी 80 वर्षीय रामाधार वर्मा शुक्रवार को चारपाई की मरम्मत कराने के लिए गांव के ही पप्पू विश्वकर्मा के घर गया था। जहां पप्पू का भाई हरिशंकर विश्वकर्मा उर्फ ठोकिया मिला। बुजुर्ग ने जब पप्पू के बारे में पूछा तो वह आग बबूला होकर गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया। एकाएक हमला बोले जाने से बुजुर्ग को संभलने तक का मौका नहीं मिला और बुजुर्ग जमीन में गिर गया। सिरफिरे ने लाठियों से एक के बाद एक वार किए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.