महोबा, अगस्त 31 -- Mohoba News: महोबा,संवाददाता। फिट इंडिया मूवमेंट खेलेगा भारत जीतेगा भारत की थीम पर साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता की शुरुआत जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता द्वारा कराई गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरु हुई साइकिल रेस परमानंद तक हुई। जिसमें 15 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बालक वर्ग में राजकुमार ने पहला स्थान हासिल किया,धमेन्द्र दूसरे व हरिओम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में छवि ने बाजी मारी, नीलम दूसरे व साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। जिलाक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खेल दिवस को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स डे बैडमिंटन के खिताब पर प्रिंस और राधिका का कब्जा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियो को सम्मानित क...