महोबा, सितम्बर 11 -- Mohoba News: परिजनों में मचा कोहराम महोबा, संवाददाता। अलग-अलग मामलों में सर्पदंश से दो की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।कबरई थाना क्षेत्र के गांव महेबा निवासी 56 वर्षीय भारत खेत में बनी झोपड़ी में लेटा था। तभी उसे सर्प ने डस लिया। पुत्र शनित कुमार के द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुलपहाड़ कोतवाली के गांव सतारी में 80 वर्षीय नाथू राम यादव खेत में बनी झोपड़ी में था तभी उसे सर्प ने डस लिया हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र प्रमोद ने बताया कि पैर में सर्प के काटने से पिता की मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...