Mohoba News: सर्पदंश से किशोर की मौत
महोबा, अगस्त 12 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। किशोर को सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया रास्ता में किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। रतौली गांव निवासी जगदेव का 14 वर्षीय पुत्र दीपक मंगलवार की रात्रि घर में सो रहा था तभी उसके कान में जहरीले सर्प ने काट लिया। किशोर ने झटका दिया तो सांप हाथ में लिपट गया और हाथ में भी काट लिया। किशोर ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने देखा तो सर्प बैठा था। परिजन किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचें जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया मगर रास्ता में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.