Mohoba News: समिति में खाद होने के बाद भी नहीं हो रहा वितरण
महोबा, अक्टूबर 17 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। खाद को लेकर जिले भर में किसान परेशान है। किसान खाद के लिए पिछले कई दिनों से समितियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे है। किसानों ने समिति में खाद होने के बाद भी वितरण में मनमानी के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। बिलबई के किसानों ने खाद वितरण में मनमानी के आरोप लगाए है। शनिवार को किसान रामकृपाल, हरकुट्टी, हलीम, विनोद, राजेश, मुन्नालाल, मिथलेश आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रभास कुमार को संबोधित शिकायती पत्र में बताया कि पिछले कई दिनों से खाद के लिए परेशान हो रहे है। पचपहरा साधन सहकारी समिति और गल्ला मंडी में स्थित समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद होने के बाद भी वितरण नहीं किया जा रहा है। खाद का स्टाक होने के बाद भी समितियां बंद है। जिससे किसान परेशान हो रहे है। कई किसान समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.