महोबा, अक्टूबर 12 -- किसानों की पांच सूत्रीय मांगें Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जिले में खाद को लेकर मची मारामारी की समस्या के निस्तारण सहित पांच सूत्रीय मांगों की आवाज उठाते हुए किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपा है। सोमवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी प्रभास कुमार को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि कबरई बांध की ऊंचाई बढ़ने पर डूब क्षेत्र में आए गंज गांव को विस्थापित करते हुए किसानों की मुआवजा की लंबित मांग को तत्काल पूरा किया जाएं। नवीन गल्ला मंडी को विशिष्ट मंडी सूपा में स्थानांतरित कराते हुए समय से चालू कराया जाए जिससे किसानों को उपज की तौल ...