महोबा, सितम्बर 30 -- Mohoba News: महोबा ,संवाददाता। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लगातार हुई बारिश के बाद सब्जी के दाम लगातार बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर सब्जी के दाम बढ़ने से दोहरी मार पड़ रही है। इन दिनों हरी सब्जी के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। बारिश के बाद सब्जी के दाम तेजी से आसमान छू रहे हैं। लहसुन 250 रुपये किलो तक पहुंच गया है। जबकि अदरक के दाम भी बढ़ रहे हैं। प्याज एक बार फिर लोगों के आंसू निकल रहा है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बारिश से पौध खराब होने से बढ़े हरी सब्जियों के दाम और प्याज के दाम 70 तक पहुंच गए हैं। टमाटर लगातार सुर्ख़ हो रहा है। और 50 तक पहुंच गया है। अदरक लौकी, भिंडी, कद्दू, बैगन के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। सब्जी विक्रेता ओमप्...