Mohoba News: संतुलन बिगड़ने से पीआरवी वाहन सटरिंग सेंटर में घुसा
महोबा, नवम्बर 5 -- Mohoba News: अजनर। सड़क किनारे पड़े विद्युत पोल से भिडने से कार का संतुलन बिगड़ गया। पीआरवी वाहन कंस्ट्रक्शन मटेरियल दुकान में घुसने से वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जुटी भीड़ की मदद से वाहन को निकाला गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में पीआरवी सवार कमांडर, सब कमांडर बाल बाल बच गए। अजनर के पेट्रोल पंप के पास पीआरवी वाहन का प्वाइंट है। गुरुवार को ड्यूटी बदलनें के बाद वाहन कॉल आने पर जा रहा था तभी चलती कार का टायर फटने से कार असंतुलित होकर शटरिंग सेंटर में घुस गया। चालक अशोक राजपूत के साथ वाहन में सवार कमांडर रमेश यादव, सब कमांडर गौरव मौजूद थे। वाहन बेरिकेडिंग तोड़ते हुए शटरिंग प्लेटों में फंस गया बाद में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से वाहन को निकाला गया। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.