Mohoba News: श्यामानाला का जलस्तर बढ़ा, गांव तक पहुंचा पानी
महोबा, अगस्त 18 -- Mohoba News: खन्ना,संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद ग्रामीणों की समस्या बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद श्यामा नाला उफान पर होने के कारण गांव तक पानी पहुंच गया है। अस्थाई पुल पानी से डूबने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालने को मजबूर हो रहे है। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के बाद कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत सिरसी कलां में लोग परेशानियों से दो चार हो रहे है। बारिश के बाद श्यामा नाला उफान पर होने के कारण लोग परेशान हो रहे है। गांव कहरा, तमौरा, चिचारा, बरबई, परसाहा, सिरसीखुर्द सहित आठ गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के बगल से बना अस्थाई पुल जलमग्न हो गया है। जिससे लोग रैंप बनाकर खतरा उठाकर निकल रहे है。 यह भी पढ़ें- Bhabua News: गांवों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.