Mohoba News: शिव मंदिरों में गूंजा बम-बम भोले का उद्घोष
महोबा, अगस्त 3 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। श्रावण मास के पहले सोमवार को देवालयों में भक्तों की भीड़ जुटी। मंदिर पहुंचें भक्तों ने बाबा भोले की आराधना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। घरों में भी लोगों ने शंभू की पूजा अर्चना की है। महिलाओं ने माता गौरी से अखंड सौभाग्य मांगा। श्रावण मास में भगवान भोले की भक्ति का विशेष महत्व है। पहले सोमवार को देवालय बम-बम की गूंज से गूंज उठे। शहर के करिया पठवा, बलखंडेश्वर, राम कथा मार्ग में स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव मंदिर, रामकुंड धाम में स्थित उमंगेश्वर द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर, शिव परिवार, कंठेश्वर, शिव तांडव सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने बेल, धतूरा, शमी अर्पित करते हुए भगवान भोले का श्रृंगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.