महोबा, सितम्बर 3 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। छात्रों के बैद्धिक विकास में को लेकर संवाद में सुझाव दिए गए। आधुनिक दौर में मोबाइल के प्रयोग को सकारात्मक बनाने और कृषि प्रधान देश में खेती को आधुनिक करने और नईपीढ़ी को खेती के महत्व को समझने पर जोर दिया गया। शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाने और पाठ्यक्रम सुधार को लेकर विचार व्यक्त किए गए। गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान संवाद में विद्यालयों के प्रबंधक और शिक्षकों के साथ बुद्धिजीवियों के द्वारा शिक्षण कार्य में सुधार को लेकर विचार व्यक्त किए गए। आधुनिक शिक्षा में सुधार पर चर्चा की गई। बुद्धिजीवियों ने कहा कि जिले में कई छात्रों ने अपनी मेहनत से जिले का नाम रोशन किया है। अन्य छात्रों को भी इन छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मजदूर संघ के जिला विस्तारक आशीष...