महोबा, सितम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। शिक्षक दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला गया। देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यालय में शिक्षक दिवस पर विद्यालयों में छात्र शिक्षकों के लिए उपहार लेकर पहुंचें। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे शिल्पकार है। शिक्षक बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करने के साथ एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखते है। प्रांतीय क्रीडा प्रमुख हीरालाल ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला कहा कि खेल से छात्रों का शरीर फिट रह...