महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जन शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। आईजीआरएस में दर्ज मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 13 अधिकारियों के डीएम ने वेतन रोक दिए है। कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गजल भारद्वाज ने आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में जुलाई माह की रैकिंग और अगस्त माह की पाक्षिक समीक्षा की गई। पोर्टल में रैंकिंग के 11 बिंदुओं की विभागीय अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

शिकायतों की समीक्षा शिकायतकर्ता से प्राप्त असंतुष्ठ फीडबैक और शिकायतकर्ता से संपर्क न करने की लापरवाही में नाराजगी जाहिर करते हुए 13 विभागाध्यक्षों के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए है। डीएम ने शिकायतों का धरातल पर निरीक्षण करने और शिकायतों का...