महोबा, अगस्त 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिन जिले भर में उल्लास के साथ मनाया गया। जुलूस ए मुहम्मदी में आपसी भाईचारा की झलक देखने को मिली। जगह-जगह जुलूस का स्वागत हुआ। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और बच्चों ने जुलूस में हिस्सा लिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुश्तैद रहा। य नबी की गूंज से वीर भूमि गूंज उठी। मौसम खराब होने के बाद भी ईद ए मिलाद उन नबी को लेकर उत्साह दिखा। सुबह से ही जुलूस की तैयारियां चलने लगी। मंगलवार की रात्रि को जोरदार बारिश के बीच युवाओं ने बाइक रैली निकालकर जुलूस ए मोहम्मदी में शिरकत करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chapra News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखा देशप्रेम का जज्बा लोगों ने घरों को सुंदर तरीके से सजाया था। मस्जिदों को भी सजाया गया। बच्चे नए-नए परिधान में जुलूस में हिस...