महोबा, अगस्त 11 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। कर्मचारी की बेटी घर से गायब हो गई। बेटी के बारे में जानकारी करने पर दबंगों के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां बेटा सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। एक सरकारी विभाग में तैनात अभियंता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 अगस्त को उसकी बेटी घर से गायब हो गई। खोजबीन करने के बाद पता चला कि सुमित बेटी को भगा ले गया। बताया कि सुमित की मां कृष्णमूर्ति ने शादी का झांसा देकर बेटी को भगवा दिया। जानकारी करने पर कृष्णमूर्ति और उसके भाई राज के द्वारा गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुमित उसकी मां कृष्णमूर्ति और राज के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किय...