Mohoba News: शराब के लिए मना करने पर गर्भवती पत्नी की हंसिया से काटकर हत्या
महोबा, जुलाई 26 -- Mohoba News: पनवाड़ी। शराब के लिए मना करने से आग बबूला शराबी पति ने हंसिया से हमला बोलकर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद सिरफिरे पति ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के बृजरारी गांव निवासी हनीफ शराब का आदी थी। उसकी पत्नी मनीषा आठ माह की गर्भवती थी। शनिवार की रात्रि हनीफ शराब के नशे में घर पहुंचा तो मनीषा ने शराब का विरोध किया तो वह गाली गलौच करने लगा। इसके बाद घर में रखे हंसिया से पत्नी पर हमला बोल उसकी हत्या कर दी। पूरा नजारा देखकर मृतिका के मासूम बच्चे सहम गए। बाद में सिरफिरे ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.