Mohoba News: शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने पर महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज
महोबा, अक्टूबर 3 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। शराब ठेका में महिलाओं के द्वारा की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने अनुज्ञापी की तहरीर के आधार पर चार महिलाओं सहित उनके बेटों और बीस अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नगर के रायनपुर वार्ड निवासी रोहित रिछारिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सूपा गांव में देशी शराब की दुकान है। 27 सितबंर को दोपहर दुकान में सेल्समैन देवेंद्र और संदीप मौजूद थे। सूपा गांव की महिलाएं हाथों में डंडे और लोहे के राड, पत्थर आदि से शराब की दुकान में धावा बोल दिया। दुकान में रखा सामान बाहर फेंककर क्षतिग्रस्त किया गया। दुकान में रखी लगभग 65 पेटी शराब को बाहर फेंक दिया। सेल्समैन का मोबाइल तोड़ दिया। सेल्समैन को धमकी दी कि अगर दोबारा से दुकान खोली तो जान से मार देंगे। बाद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.