Mohoba News: शराब की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
महोबा, नवम्बर 29 -- Mohoba News: महोबा। शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए चोर दुकान में रखी दो लाख 26 हजार की नगदी सहित स्कैनर मशीन आदि चुरा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के विजय सागर पक्षी विहार रोड के पास कंपोजिट शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। छानीकला निवासी कुलदीप सिंह वैश्य ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कंपोजिट शराब दुकान नंबर 6 का अनुज्ञापी है। शनिवार की रात्रि चोरों ने दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दो दिन की ब्रिकी दो लाख 26 हजार तीस रुपये चुरा लिए। इसके साथ ही चोर 32 हजार कीमत की स्कैनर मशीन चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरा होने के बाद भी चोरों ने बड़ी चालाकी से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर सीसीटीवी कैमरा ले गए। पुलिस ने डीवीआर सहित अन्य उपकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.