Mohoba News: व्यापारी के साथ दो लाख रुपये की ठगी
महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: महोबा ,संवाददाता। व्यापारी से कबाड़ खरीदने के नाम पर दो लाख की ठगी कर शातिर चंपत हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। जिले के सीमा क्षेत्र से लगे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर निवासी व्यापारी महेंद्र साहू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल पर फोन किया गया और बीएसएनएल के कबाड़ के टेंडर पास करने की बात कही गई ।वह मोबाइल पर हुई बात के बाद विश्वास में आया और मुख्यालय पहुंचा जहां नगर पालिका परिषद के सामने मोबाइल करने वाले मिले और पालिका में बैठक होने की बात कह कर 2 लाख लेकर चंपत हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.