महोबा, सितम्बर 27 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सदर विधायक ने कहा कि वीर भूमि में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। सरकार के प्रयास से पर्यटन क्षेत्र में इजाफा हो रहा है। रविवार को सेवायोजन सभागार में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कराया गया। साहित्यकार संतोष पटैरिया ने कहा कि गोरखगिरि, शिवतांडव, सूर्य मंदिर, खखरामठ सहित अन्य पर्यटक स्थल है। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारियां दी गई। ब्रेक एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे को लेकर जानकारी दी गई। कुमारी ध्वनि और उमाकांत द्विवेदी के द्वारा गीत के माध्यम से बुंदेलखंड की महिमा का बखान किया गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चल...