महोबा, अक्टूबर 6 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बंद मंडी को संचालित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम ने अधिकारियों के साथ पचपहरा स्थित विशिष्ट मंडी का निरीक्षण करते हुए जानकारी हासिल की। पचपहरा स्थित विशिष्ठ मंडी का संचालन न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। चरखारी बाईपास में स्थित मंडी में भी जगह अभाव के कारण खरीद के समय आए दिन जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा था। लंबे समय से किसान विशिष्ट मंडी के संचालन की मांग उठा रहे है। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने पचपहरा स्थित मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी परिसर में साफ सफाई, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सड़कों के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि मंडी के संचालन से क्षेत्रीय किसानों को लाभ मिलेगा। डीए...