महोबा, अगस्त 7 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या कर शव का फांसी के फंदे से लटकाने के आरोप लगाए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अजनर थाना के टिकरिया गांव निवासी जगत सिंह की 22 वर्षीय पत्नी इमरती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना विवाहिता के मायके श्रीनगर गई। विवाहिता की मां ललिता का आरोप है कि दो साल पूर्व बेटी की शादी की थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन आए दिन मारपीट करते थे। ससुरालीजनों की मांग पूरी करने के लिए उसने जमीन तक गिरवीं रख दी। ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट कर उत्पीड़न किया जाता था। कहा कि दो दिन पूर्व बेटी से फोन पर बात हुई बाद में ससुरालीजनों का एकाएक फोन ग...