Mohoba News: विवाद में हुई मारपीट, पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ केस दर्ज
महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। श्राद्ध कार्यक्रम में हुई कहासुनी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से दो भाईयों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरु कर दी है। बेलाताल के बजरिया वार्ड निवासी आर्यन सोनी ने कुलपहाड़ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अक्टूबर को वह रात्रि में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां रामभजन चौरसिया उसके पुत्र आशीष और अभिषेक सहित जतिन चौरसिया ने गाली गलौच की विरोध करने पर पिता पुत्रों ने लाठी डंडों से मारपीट की। बाद में शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामभजन चौरसिया, आशीष, अभिषेक चौरसिया और जतिन चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले में छानबीन शुरु कर दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.