Mohoba News: विवाद में महिला ने दो मासूमों के साथ कुएं में कूद दी जान
महोबा, अगस्त 10 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। परिवारिक विवाद में महिला अपने दो मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई बहन को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। जिले की सीमा क्षेत्र के मप्र के छतरपुर जिले के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी सुरेश उर्फ जितेंद्र की पत्नी भागवती का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सोमवार को विवाद के बाद भागवती अपने दो मासूम 2 वर्षीय लक्ष्मी और 1 वर्षीय पुत्र रितिक को लेकर कुआं में कूद गई। महिला और उसके दो मासूमों के कुआं में कूदने की जानकारी से मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने मशक्कत कर महिला और उसके बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। महिला की मौके पर ही मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.