Mohoba News: विभाग का दावा पर्याप्त खाद, समितियों में टोटा
महोबा, नवम्बर 14 -- Mohoba News: पनवाड़ी। खाद को लेकर मची मारामारी के बाद भी किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। विभाग पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण होने का दावा कर रहा है मगर समितियों में खाद न मिलने से किसान बैरंग लौटने को मजबूर हो रहे है। पिछले एक माह से समितियों में खाद को लेकर मची मारामारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में 42 समितियों में अधिकांश समितियां खाद की किल्लत से जूझ रही है। विभागीय अधिकारी जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद का दावा कर रहे है। अधिकारियों का दावा है कि वर्तमान में 500 एमटी डीएपी, 600 एमटी यूरिया और 400 एमटी एनपीके का स्टॉक है। समितियों में खाद पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पनवाड़ी के देवगनपुरा समिति में शनिवार को ताला लटकता रहा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान बैरंग लौटने को मजबूर हुए। किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.