महोबा, अक्टूबर 7 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं को रंगों के माध्यम से उकेला गया। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के बारे में प्रकाश डाला गया। बुधवार को सेवा संकल्प अभियान में सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम में डाक बंगला मैदान में 75 फीट लंबी रंगोली में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगों के माध्यम से उकेला गया। कलाकारों के साथ छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवियों के द्वारा रंगोली तैयार की गई। फूल, गेंहू, चावल, फल आदि से रंगोली सजाई गई। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर रंगोली सजाने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- रंगोली में साकार किया विकसित भारत का संकल्प कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए युवा पीढ़...