Mohoba News: विद्यालय गई छात्रा लापता, युवक पर केस
महोबा, अक्टूबर 17 -- Mohoba News: महोबा। विद्यालय गई छात्रा गायब हो गई। छात्रा घर से सोने चांदी के आभूषण और 6 हजार रुपये नगद ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री विद्यालय गई थी। विद्यालय से वापस न लौटने पर खोजबीन की। बेटी घर से 6 हजार रुपये नगद और सोने की बाली, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण ले गई। जानकारी करने पर पता चला कि महेंद्र बेटी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.