महोबा, नवम्बर 2 -- Mohoba News: महोबा। कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण कर डीएम ने छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षण व्यवस्था का फीडबैक लिया। भोजन की गुणवत्ता को बेहतर रखने के निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी प्रभाष कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण में कक्षा में छात्रों से सवाल करते हुए शैक्षिक स्तर को परखा। शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। छात्रावास सहित पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि छात्राओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएं। कहा कि बालिका शिक्षा को बेहतर करने के लिए सरकार गंभीर है। इसलिए शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था को बेहतर रखन...