महोबा, सितम्बर 6 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों को मर्जर के नाम पर बंद करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ सपा ने हमला बोल दिया है। सपाईयों ने मर्जर विद्यालयों के गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। समाजवादी पार्टी के द्वारा पाठशाला पुकारे कार्यक्रम के तहत अभियान छेड़ा गया है। कार्यक्रम के संयोजक हरीसिंह वर्मा ने महानपुरा गांव पहुंचकर मर्जर विद्यालय को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा कि जिले में 27 विद्यालयों को मर्जर के नाम पर बंद किया गया है। सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में भी सियासत कर रही है। सरकार छात्रोंे के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह भी पढ़ें- Basti News: सपा नेताओं ने विलय कर बंद किए गए स्कूलों पर किया प्रदर्शन विद्यालय बंद होने से अब छात्रों को नए वि...