महोबा, अक्टूबर 12 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। राशन वितरण में मनमानी पर दुकान को निलंबित किया गया है। कार्रवाई से राशन विक्रेताओं में हडकंप मच गया है। गोरखा गांव में राशन वितरण में मनमानी और घटतौली के आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। उपभोक्ता महेश, भगवानदास, उमेश, आत्माराम, श्यामलाल ने शिकायती पत्र में कहा कि पॉस मशीन से अटैच तराजू पर पत्थर रखकर घटतौली की जाती है। विरोध करने पर कोटेदार के द्वारा अभ्रदता की जाती है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर एसडीएम अवनीश तिवारी के द्वारा जांच के आदेश दिए गए। पूर्ति निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव और तहसीलदार के द्वारा गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। शिकायतकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि घटतौली की शिकायत करने पर कोटेदार के द्वारा अभद्रता कर मारपीट की गई। जांच में लापरवाही ...