Mohoba News: विकास भवन में छत से टपक रहा पानी, कर्मचारी परेशान
महोबा, अगस्त 17 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जोरदार बारिश से विकास भवन में पानी टपकने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी कम्प्यूटर सिस्टम बचाने के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। सोमवार को विकास भवन में छत से पानी टपकनें लगा जिसके बाद कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विभाग के कार्यालय में बारिश की बूंदों से रिकार्ड आदि खराब होने का खतरा बढ़ गया जबकि कर्मचारियों ने पन्नी डालकर सिस्टम को बचाकर विभागीय कार्य निपटाएं। जानकारी करने पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार का कहना है कि पिछले सालों में छत पर सोलर सिस्टम लगाने से छत कमजोर हुई है जिससे पानी टपकनें की समस्या आई है। स्टीमेड तैयार कराया गया है। बजट मिलने पर मरम्मत का काम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.