Mohoba News: वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत, चालक पर केस
महोबा, अगस्त 25 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगर पालिका के वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। शहर के मलकपुरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त को उसकी मां प्रेमवती सुबह 7 बजे मॉनिंग वॉक करके सागर से घर आ रही थी। रास्ता में नगर पालिका के वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचनें पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था जो हादसे का कारण बन गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित चालक राहुल अहिरवार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.