Mohoba News: वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
महोबा, अक्टूबर 3 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। तेज गति से जा रहे वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुलपहाड़ कोतवाली के लमौरा गांव निवासी 35 वर्षीय हरिसिंह शुक्रवार की शाम को सड़क पर पैदल जा रहा था। तेज गति से आ रहे वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.