महोबा, सितम्बर 12 -- Mohoba News: चरखारी (महोबा), संवाददाता। खराब फसलों का अच्छा मुआवजा दिलाने का वादा कर वसूली कर रहे दो सर्वेयरों को पेटीकोट और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। इस घटना से पहले ग्रामीणों ने पकड़े गए सर्वेयरों से क्षेत्रीय भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत से फोन पर बात कराई। इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 25 सेकेंड के इस वीडियो में किसानों से वसूली करने के नाम पर आक्रोशित विधायक राजपूत बोले रहे हैं कि सर्वे के नाम पर पैसे लोगे। प्रधान जी जूता चलाओ, पेटीकोट पहनाओ। किसानों को लूट रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विधायक के कहने पर ग्रामीणों ने दोनों सर्वेयरों को चूड़ी, पेटीकोट और जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद ...