महोबा, अक्टूबर 24 -- Mohoba News: श्रीनगर, संवाददाता। सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर लकड़ी माफिया सक्रिय है। वन विभाग ने लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक को चेक पोस्ट में पकड़कर विभागीय अधिकारियों को सूचना दी है। विभाग ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लंबे समय से सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर लकड़ी माफिया जंगलों से कटान करा लकड़ी को शहरों में भेजने का काम कर रहे है। लकड़ी माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए रेंजर राजीव श्रीवास ने ताना बाना बुना और चेक पोस्ट में चौकसी बढ़ाई गई। शनिवार को चितैयन से लकड़ी ट्रक से लोड होकर जा रही थी। अधिकारियों को सूचना मिली तो सीमा क्षेत्र पर बने चेक पोस्ट में ट्रक की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लाखों रुपये की लकड़की जब्त की चालक लकड़ी से जुड़े कोई दस्तावेज पेश न कर सका बाद में चौकी प्रभारी दाऊ ने ट्र...