महोबा, जुलाई 29 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। गुरु पुर्णिमा पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने अपने गुरुओं को प्रणाम किया। मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। मंदिरों में अनुष्ठान में क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई जबकि शाम को भजन कीर्तन में भक्तों ने हिस्सा लिया। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- आज गुरु-शिष्य की दोहरी भूमिका में CM योगी, गोरखनाथ मंदिर में यूं मनाई जा रही गुरु पूर्णिमागुरु के महत्व पर प्रकाश विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने मां सरस्वती और महर्षि वेदव्यास के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। प्रधानाचार्य ने कहा कि गुरु केवल अक्षर ज्ञान नहीं कराता है। गुरु शिष्...