महोबा, जुलाई 22 -- Mohoba News: कबरई। खनिज चेक पोस्ट में तैनात होमगार्डों के द्वारा लोकेटरों के साथ मिली भगत कर बिना रॉयल्ट्री के खनन परिवहन में लगे वाहनों की निकासी कराने के मामले में पुलिस ने खनिज निरीक्षक की तहरीर के आधार पर दो होमगार्डों सहित 17 नामजद लोकेटरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पत्थर उद्योग नगरी में लोकेटरों के द्वारा चेकपोस्ट में तैनात होमगार्डों की मदद से बिना रॉयल्ट्री के वाहन निकाले जा रहे है। मामला सुर्खियां बना तो डीएम गजल भारद्वाज ने एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कबरई, खान निरीक्षक और सीओ सिटी रविकांत गोंड को जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने मौके पर जाकर देखा तो सीसीटीवी फुटेज में सुबह 4 बजे से 6बजे तक के फुटेज नहीं मिले। जांच टीम को एनआर वाहन निकासी को लेकर शिकायतकर्ता के ...