Mohoba News: रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव हत्या की आशंका
महोबा, अगस्त 21 -- Mohoba News: महोबकंठ, संवाददाता। रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को हरपालपुर और घुटई गांव के बीच में शव मिलने से हड़कंप मच गया। महोबकंठ पुलिस ने शव की शिनाख्त 16 वर्षीय राज पुत्र गयाप्रसाद अनुरागी के रूप में की है। बताया जा रहा है गया प्रसाद अनुरागी वर्तमान में हरपालपुर राजपूत कालोनी में रह रहा है। बताया जा रहा है कि राज गुरुवार को पांच बजे घर से निकला। बाद में राज का मोबाइल बंद हो गया। देर रात्रि तक घर न पहुंचनें पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई। परिजनों का कहना है कि पड़ोसियों से विवाद हुआ था। विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग उठाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.