Mohoba News: राशन वितरण में मनमानी ,कोटेदार पर केस दर्ज
महोबा, सितम्बर 26 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। राशन वितरण में मनमानी करने की उपभोक्ताओं की शिकायत की जांच कराने पर कोटेदार की मनमानी उजागर हो गई। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर राशन की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मच गया है। तहसील क्षेत्र के भुजपुरा गांव में राशन वितरण में मनमानी की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा दर्ज कराई गई थी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि राशन वितरण में मनमानी की जा रही है। शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक प्रवीण वर्मा के द्वारा गांव पहुंचकर उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए। जांच में कोटेदार के द्वारा राशन वितरण में मनमानी उजागर हो गई जिस पर कोटेदार जमुना प्रसाद की राशन दुकान को निलंबित किया गया है। कोटेदार के खिलाफ महोबकंठ थाने में केस दर्ज कराया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.