Mohoba News: राम वनवास की लीला देखकर दर्शक हुए भावुक
महोबा, सितम्बर 29 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। जल विहार महोत्सव में कलाकारों के द्वारा राम वनवास की लीला का शानदार मंचन किया गया। शानदार प्रस्तुतियों पर कलाकारों को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया है। जल विहार महोत्सव में नगर पंचायत के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे है। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला के मंचन में कलाकारों ने राम के राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच कैकेयी कोप भवन में लेट गई। राजा दशरथ रानी कैकेयी को मनाने गए तो कैकेयी ने पूर्व के दो वचन की याद दिलाते हुए भरत के राज्याभिषेक और राम को 14 साल का वनवास मांगा जिसे सुनकर राजा दशरथ ने रानी को बहुत समझाने का प्रयास किया। पिता की आज्ञा मानकर राम वनवास जाने को तैयार हुए तो माता सीता भी साथ चलने की जिद पर अड़ गई और बाद में लक्ष्मण ने भी वनवास जाने का निर्णय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.