Mohoba News: राम भक्त की आराधना कर मांगी खुशहाली
महोबा, सितम्बर 22 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। बुढ़वा मंगल को भक्तों न राम भक्त की आराधना करते हुए परिवार की सुख समृद्धि की कामना की है। मंदिरों में दिन भर भक्तों की भीड़ जुटी रही। हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार को बुढ़वा मंगल होने के कारण हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सुबह मंदिर पहुंचें भक्तों के द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। जबकि भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बजरंग चौक हनुमान मंदिर में संगीतमय हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ हुआ। बस स्टैंड स्थिति बड़े हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। शहर के आल्हा चौक के पास पड़ाव वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान कराएं गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हनुमान के जयकारों से गूंजी अपराकाशी, दिन भर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.